सुबह की पहली किरण कई नई संभावनाओं को अपना हमसफ़र बना कर साथ लाती है। सवेरे के समय को दिन का सबसे उत्पादक समय माना जाता है। यदि आपने सुबह का सही उपयोग कर लिया, तो यह आपके पूरे दिन की दिशा और दशा दोनो को ही बदल देता है। आपने कई बार सुना होगा कि सुबह उठकर कुछ स्पेशल करना चाहिए लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 काम बताने वाले है। जो आपको सुबह के समय में करने से बचना चाहिए। ये काम कोई भी सफल व्यक्ति सुबह के समय नही करता।
अपने व्यक्तिव को निखारने और दिन की शक्तिशाली शुरुआत के लिए, आज ही ये 5 काम छोड़ दे।
पहला काम :- सुबह सोशल मीडिया से दूर रहे
सबसे पहले सुबह उठते ही कई लोगों को आदत होती है कि वो सुबह-सुबह Whatsapp, Facebook, Instagram आदि को इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। जोकि सही नही है। सुबह का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उस समय आप अपना पूरा ध्यान बाहरी दुनिया में लगा देंगे तो आपके दिन की शुरुआत में ही आप ख़ुद को थके हुए महसूस करेंगे। मोबाइल का उपयोग आपके दिमाग़ पर असर डालता है।
ख़ास कर सुबह तो काफ़ी ज़्यादा। जो सफल लोग होते है वह लोग सुबह सोशल मीडिया का प्रयोग नही करते। वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल ऑफ़िस जाने से ठीक पहले या ऑफ़िस जाकर करते है।
दूसरा काम :- Bed TEA या कॉफ़ी छोड़ दीजिए।
सुबह उठने के बाद बेड पर चाय या कॉफ़ी की आदत को छोड़ दे। इसकी जगह आप गर्म पानी पीये तो ज़्यादा फ़ायदेमंद होगा। सुबह-सुबह शरीर में कर्टिसोल जैसे कई हार्मोन पैदा होते है जो आपका मूड बनाते है और आपकी एनर्जी बढ़ाते है। यदि अपने सुबह चाय काफ़ी ले ली तो ये हार्मोन ठीक से काम नही करते और उनका प्रभाव कम हो जाता है। रात भर भी शरीर में अमल पैदा होता ही रहता है। ऐसे में सुबह हम चाय काफ़ी के रूप में शरीर में और अमल डाल लेते है। चाय काफ़ी 8 बजे के बाद लीजिए। सुबह-सुबह पहले फल लीजिए और शरीर के हार्मोन को काम करने दीजिए।
तीसरा काम :- पूरे दिन की प्लानिंग
बहुत से लोग इस बात पर गर्व करते है कि हम सुबह उठकर ज़रूरी कामों की लिस्ट बनाते है। यह लिस्ट बनाते ही आपका दिमाग़ कैलेंडर, प्रेशर, डैडलाइन और काम की तरफ़ चले जाता है। सुबह के कुछ घंटे आनंद महसूस करने का समय है। सुबह के समय बाहर टहलकर प्रकृति की ख़ूबसूरती का आनंद लीजिए। भगवान का धन्यवाद कीजिए। सुबह बच्चे स्कूल जाते हो तो उनको तैयार करने में थोड़ा समय दीजिए। माता पिता के पास बैठकर थोड़ी बातें कीजिए, जीवन साथी के साथ समय बिताइए। कार्यसूची को हो सके तो एक दिन पहले रात को बना ले।
6 Morning Habits in hindi- जो जीवन बदल सकती है
चौथा काम :- नकरात्मक लोगों से बचे
सबसे महत्वपूर्ण जो काम है सुबह के समय, ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना जो हमेशा नकरात्मक बातें करते हो। अगर आपके घर के आसपास कोई नकरात्मक व्यक्ति हो तो सुबह-सुबह उनसे किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर बात नही करे। मोर्निंग वॉक, जिम, मंदिर, बच्चों के बस स्टॉप, हर जगह नकरात्मक लोगों से दूरी बनाए रखे।
ये नकरात्मक लोग पानी की बालटी में रंग की एक बूँद की तरह है। उसे किसी भी कोने में डालो, पूरा पानी रंगीन हो जाता है। दिन को बचाना है तो सुबह को बचाओ।
पाँचवा काम :- समस्या के बारे में ना सोचे
पुराने दिन में बीत चुके अनुभवो को ज़्यादा देर तक विचार ना करे। सुबह उठते ही यदि आप समस्या के बारे में सोचेंगे तो आपका ध्यान उस व्यक्ति या घटना पर जाएगा। जिससे आप भीतर से दुखी हुए है। उससे आपका दिमाग़ अतीत में चला जाएगा। आप निराश हो जाएँगे, ख़ुद को पीड़ित की महसूस करेंगे। सुबह के समय अवसरों, मददगारो और संभावनाओं के बारे में ही सोचे। दिन की शुरुआत में यदि आप पुरानी बातों को भूलकर कुछ नया करने के कोशिश करेंगे तो यह ना केवल आपके वर्तमान बल्कि भविष्य को भी उज्जवल बना देगा।
ये 5 कामों पर यदि आप ध्यान देते है तो आप यक़ीन मानिए आप पहले से बेहतर अपनी लाइफ़ में फ़ैसले ले पाएँगे। ये वो काम है जो कोई भी successful व्यक्ति अपनी लाइफ़ में नही रखता। आप भी अगर इनमे से कोई भी आदत अपने अंदर रखे हुए है तो आज ही उसे बदल डालिए। ज़िंदगी का दूसरा नाम ही बदलाव है।
हमें आशा है कि आपको हमारी बताई गई ये 5 सलाह ज़रूर काम आएगी। आपकी राय और सुझाव हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए।
और भी पढ़े :- Swami Vivekananda Quotes in Hindi
Jack Ma Success Story in Hindi